नैनीताल : दुर्गा महोत्सव में मन्दिर परिसर से महिला पर्स हुआ चोरी

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल में रामनगर से दुर्गा महोत्सव में आई एक महिला का पर्स मंदिर परिसर के अंदर से चोरी हो गया। रामनगर निवासी विनीता ने बताया कि वह रामनगर से मां नैना देवी मंदिर में दुर्गा महोत्सव के लिए आई थी। तभी अचानक मंदिर परिषद में से उनका पर्स गुम हो गया। विनीता ने बताया कि पर्स में दो हजार रुपए, पैन कार्ड,आधार कार्ड और जरूरी कागजात थे। जिसके बाद महिला ने मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। वही बीती रात में चोरों ने दो महिलाओं के पर्स चोरी कर लिए है। वहीं मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन के नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। पुलिस केवल मूकदर्शक बनी हुई है। वही मंदिर में आए श्रद्धालुओं और मंदिर पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से नगर में और मंदिर परिसर में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वही मंदिर में केवल दो महिला कांस्टेबलों की तैनाती की गई है।

error: Content is protected !!