नैनीताल: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हैप्पीनेस वूमेंस ग्रुप, महिला समूह को दी मसाला व अनाज पीसने की मशीन

Spread the love

नैनीताल। समाज हित में हमेशा आगे रहने वाली संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस ग्रुप नैनीताल के द्वारा रविवार को महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ग्राम सभा पंगूट के ब्रह्मग्रुप महिला समूह को एक मसाला व अनाज पीसने की मशीन दी गई। जिससे महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें और अपने साथ ही साथ वह अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबी बनने में सहायता कर सकें। वर्तमान में जिस तरह से समाज में महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रहीं हैं, ऐसे समय में हैप्पीनेस वूमेंस ग्रुप द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्य बेहद सराहनीय हैं।
इस दौरान हैप्पीनेस वूमेन कलेक्टिव ग्रुप से रेशमा टंडन ,ज्योति मेहरा ,सुनीता वर्मा ,प्रेमलता, कविता गंगोला पूजा शाही, सिम्मी अरोरा, मंजू नेगी ,सोनी अरोरा, संगीता शाह, बीना शर्मा उमा कांडपाल ,निम्मी कीर, रमा तिवारी, श्वेता अरोरा,कामना कंबोज ,मधु बिष्ट मंजू सनवाल , संध्या तिवारी ,संगीता टंडन, किरन टंडन ,पूजा मल्होत्रा ,सोमाशाह ,शिखा,कविता जोशी का योगदान रहा।
साथ ही पंगूट की ग्राम प्रधान प्रेमलता बुढलाकोटि, जीवंती बुढलाकोटी, सरोज बुढलाकोटी, बबीता रानी, बसंती दानी, दीपा दानी, गंगा त्रिपाठी, दिनेश चंद्र बुढलाकोटी व देवेंद्र चंद्र मौजूद रहे।

error: Content is protected !!