नैनीताल : बिशप शॉ इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन, विजेताओं को किया पुरस्कृत

Spread the love

नैनीताल। नगर के तल्लीताल स्थित बिशप शॉ इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि हेमंत सिंह बिष्ट रहे। प्रदर्शनी में विद्यर्थियों द्वारा बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत भी किया गया।

शनिवार को बिशप शॉ इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक नीलम दानी व प्रधानाचार्य वीना मेसी ने बताया कि प्रदर्शनी में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाएं। इस प्रदर्शनी का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान कक्षा 9 के दिव्यांशु कुमार, भरत यश, रोहन टम्टा, आदर्श कुमार व कार्तिक कीर्ति द्वारा प्राप्त किया गया। द्वितीय स्थान हिमांशु कुमार, कार्तिकेय , हिमांशु यादव, आदित्य कुमार व मयंक सिंह द्वारा प्राप्त किया गया। वही तृतीय स्थान कक्षा 12 के भास्कर पांडे एवं दीक्षांत सिजवाली द्वारा प्राप्त किया गया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार पीनाज हनीफ , ऋषभ राणा , महक खान व हर्षित कुमार द्वारा प्राप्त किया गया।

इस दौरान सुनील पांडे , रीता अधिकारी, एन बर्नाड, कविता बिष्ट, दीपिका, डॉली, कविता आर्या, कोमल, रश्मि जोशी, दया उप्रेती, लतिका भट्ट, उर्मिला तिवारी, विवेक कुमार, मुकेश कुमार समेत कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहें।

error: Content is protected !!