INTERNATIONAL WOMAN’S DAY ! महिला दिवस के अवसर पर समाज के लिए प्रेरणा बनी महिलाओं को आज नैनीताल में किया जाएगा सम्मानित

Spread the love

नैनीताल। 8 मार्च को विश्व भर में हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। वहीं विश्व के सभी देश चाहे वह विकसित हो या विकासशील मिलकर महिला अधिकारों की बात करते हैं। महिला दिवस के दिन महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के बारे में बात की जाती है, इतना ही नही बल्कि महिलाओं की तरक्की को लेकर बात की जाती है। 8 मार्च का यह दिन महिलाओं के सम्मान में कई समारोह आयोजित किए जाते हैं,साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है। महिलाओं के लिए कार्य करने वाले संगठन इस दिन विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करते हैं।

इसी क्रम में आज सरोवर नगरी के नैनीताल क्लब में स्थित शैले हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निर्मला समाज द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। और महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो कई महिलाओं के लिए आदर्श बन गयी है और विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए समाज के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
यह आयोजन नैनीताल के युवाओं के संगीत, कला और फोटोग्राफी के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी प्रदर्शित करेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी स्थानीय लोगो को शामिल कर निर्मला समाज द्वारा किए जाने वाले कार्यों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। यह आयोजन न केवल हमारी संस्कृति बल्कि नैनीताल के स्थानीय लोगों की समस्या को भी प्रतिबिंबित करेगा।

error: Content is protected !!