नैनीताल: HOLI FESTIVAL 2022 ! सरोवर नगरी में नन्दा देवी महोत्सव की तर्ज पर 26 वें फागोत्सव का हुआ आगाज, होल्यारों ने जुलूस के जरिये दिया सामाजिक संदेश

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में 26 वें फागोत्सव का आगाज मंगलवार से हर्षोल्लास के साथ हो गया है। जिसके पहले दिन बाहर से आई 10 महिला होल्यार टीमों द्वारा पहली बार नन्दा देवी महोत्सव की तर्ज पर नगर के तल्लीताल स्थित धर्मशाला से स्वांग रचते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाएं पारम्परिक परिधान में नजर आई। वहीं तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह और मां वैष्णो देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष ने इस जुलूस में अपना विशेष योगदान दिया। साथ ही इस दौरान रंगों की आतिशबाजी की गई जिससे सरोवर नगरी होली रंगो में रंगी नजर आई और ढोल नगाड़ों में महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए।

इस दौरान महिलाओं ने जुलूस के माध्यम से महिलाओं ने समाज को नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ अभियान व महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। साथ ही महिलाओं ने जमकर होली के गीत गाए। वहीं जुलूस में कोई शिवजी रूप नजर आया तो कोई हनुमान तो कोई राधा कृष्ण के रूप में नजर आया। होली जुलूस तल्लीताल से शुरु हुआ जो मॉल रोड से होते हुए मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा जाकर समाप्त हुआ।

error: Content is protected !!