Saturday, March 25, 2023
  • Login
Nainital Today
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital Today
No Result
View All Result
Home नैनीताल

नैनीताल : कुलपति प्रो. एनके जोशी को उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किये जाने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जताई ख़ुशी, कुलसचिव एवं वित्त नियंत्रक ने इस उपलब्धि को बताया गर्व का विषय

News Desk by News Desk
in नैनीताल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल। ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल संस्था कुलपति, कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. एन.के. जोशी को उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किये जाने पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ख़ुशी जाहिर की. इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया गया।

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक अनीता आर्या ने कहा कि कुलपति प्रो. एनके जोशी के कुशल नेतृत्व में विगत 2 वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार के लिए शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए जो प्रयास किये गए हैं उनके कारण कुमाऊँ विश्‍वविद्यालय ने देश में अपनी पहचान कायम की है। उन्होंने कहा कि यह हमारा पूर्ण विश्वास है कि कुलपति के भागीरथी प्रयासों से कुमाऊँ विश्वविद्यालय इस क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा साथ ही शिक्षा, खेल एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने कहा है कि कुलपति प्रो. एनके जोशी को उत्तराखंड रत्न सम्मान मिलने से पूरे विश्वविद्यालय का नाम रोशन हुआ है उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे विश्वविद्यालय की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्वविद्यालय को कई उपलब्धियां प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय ने जहाँ एनआईआरएफ रैंकिंग के फार्मेसी कैटेगिरी में 58वां स्थान प्राप्त किया, वहीं इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से कराए गए सर्वे में प्रदेश में पहला एवं देश में 27वां स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ जहाँ नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरे प्रदेश में एक समान पाठ्यक्रम लागू करने के लिए कुलपति प्रो.एनके जोशी को पाठ्यक्रम निर्धारण समिति का चेयरमैन नामित किया गया वहीं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के साथ की गई उत्कृष्ट अकादमिक सेंवाओ को रेखांकित करते हुए उत्तराखंड रत्न प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. रितेश साह, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. गगनदीप, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद जोशी, नवीन पनेरु, विधान चौधरी, एलडीउपाध्याय, प्रकाश पांडेय, दीपक बिष्ट,नवल बिनवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविरों व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

ग्राफिक एरा हिल भीमताल में लगा कानूनी सहायता एवं विधिक शिविर, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया शुभारंभ

शुद्ध जल सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत
शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी-प्रो.ललित तिवारी

ShareSendTweet
Previous Post

नैनीताल: साइबर क्राइम ! ठगों ने व्यक्ति के खाते से उड़ाई मोटी रकम , साइबर सेल को भेजा मामला

Next Post

नैनीताल : लॉयंस क्लब गोल्ड द्वारा विधायक सरिता आर्य को किया गया सम्मानित

Next Post

नैनीताल : लॉयंस क्लब गोल्ड द्वारा विधायक सरिता आर्य को किया गया सम्मानित

ताजा खबरें

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविरों व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

March 21, 2023

ग्राफिक एरा हिल भीमताल में लगा कानूनी सहायता एवं विधिक शिविर, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया शुभारंभ

March 20, 2023

शुद्ध जल सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत
शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी-प्रो.ललित तिवारी

March 19, 2023

उद्यान विभाग द्वारा कोटाबाग क्षेत्र में हाइड्रोपोनिक फार्मिग विधि से महिला स्वयं सहायता समूह को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में नायाब पहल शुरू की गई है- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल

March 18, 2023

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Bora

सुनील बोरा
संपादक

पता : बरमबिला कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल - 263001
दूरभाष : +91-9456171118
ई मेल : editornainitaltoday@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitaltoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitaltoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitaltoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In