नैनीताल : तिरंगा यात्रा ! भारत जोड़ो नारे के साथ शुरू होगी तिरंगा यात्रा

Spread the love

नैनीताल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा को लेकर पूर्व विधायक संजीव आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब में बैठक का आयोजन किया और तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा की।

बुधवार को राज्य अथिति गृह में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि उनके द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत जोड़ो नारे के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।जो संपूर्ण जनपद में 75 किलो मीटर की पद यात्रा 10 अगस्त को नैनीताल शहर से संचालित की जाएगी। कहा की तिरंगा यात्रा का केवल एक ही मकसद है कि तिरंगा के नीचे सभी जाति धर्म हर वर्ग के लोग एकजुट होकर देश के निर्माण में आगे लेकर आएंगे। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि देश के अंदर अंग्रेजो ने भारत छोड़ो का नारा दिया था और अब उनके द्वारा भारत जोड़ो नारे के साथ यह तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है।

error: Content is protected !!