नैनीताल : तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में उभरती हुई चित्रकला का वर्षा कड़ाकोटी द्वारा लगाई जा रही तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय छायाकार पदमश्री अनूप साह द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

नैनीताल मल्लीताल के स्थित केम्ब्रिज निवासी विनीता ने कुमाऊनी ऐपण कला को बढ़ावा देने के लिए ऐपण की प्रदर्शनी लगाई है। विनीता ने बताया कि उनके द्वारा युवा पीढ़ी तक ऐपण कला को पहुचाने और ऐपण कला को संरक्षित करने का एक प्रयास है। वही रामनगर से आई वर्षा कड़ाकोटी ने बताया कि उनके द्वारा वॉटर कलर का प्रयोग कर पेंटिंग बनाई गई है। बताया कि उनकी इस पेंटिंग की शिमला में भी प्रदर्शनी लग चुकी है। जिसमें वर्षा ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम केदारनाथ को अपनी चित्रकला से उकेरा है। ऐसे ही कई ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों व कई मनोरम प्राकृतिक दृश्यों समेत अन्य चीजों को अपनी चित्रकला से उकेरा है जिसको लोग खूब पसंद कर रहें है।

इस दौरान मनोज बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, आलोक मनराल, कुमुद बिष्ट, पूनम कड़ाकोटी, गौतम बिष्ट मोजूद रहें।

error: Content is protected !!