नैनीताल: कोहरे के आगोश में सरोवर नगरी, झमाझम बरसे मेघ, ठंड में हुआ इजाफा

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली। सुबह से ही नैनीताल में घना कोहरा छाया रहा, वहीं दिन चढ़ने जे साथ साथ पहाड़ियों से उठे कोहरे ने नैनीझील को अपनी आगोश में ले लिया, और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। जिससे ठंड में इजाफा बढ़ गया। मौसम में आए इस बदलाव के बाद बर्फबारी की उम्मीद भी बढ़ गई हैं और नैनीताल आए पर्यटक बर्फ गिरने का इंतजार कर रहे है। वहीं बारिश व ठंड के चलते कई पर्यटक होटलों में ही दुबके रहें। वहीं स्थानीय लोग ठंड से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा दिए गए अलाव का सहारा लेते नजर आए। बारिश के बाद शहर में पर्यटन कारोबार भी फीका नजर आया सीमित संख्या में ही पर्यटक चहलकदमी करते और खरीददारी करते नजर आए। साथ ही नगर के पर्यटन स्थल भी बारिश व ठंड की वजह सुने नजर आए। वहीं लगातार हो रही बारिश से जीवनदायिनी नेनीझील का जलस्तर भी बढ़ गया।

error: Content is protected !!