नैनीताल ! अब पालिका के निकाय कर्मचारियों ने भी किया कार्यबहिष्कार का ऐलान

Spread the love

नैनीताल। वेतन की मांग को लेकर नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी है। वहीं अब उन्हीं की तर्ज पर वेतन न मिलने पर निकाय कर्मचारियों ने भी कार्यबहिष्कार की चेतावनी दे दी है।

सोमवार को निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह चिलवाल के नेतृत्व में नगर पालिका सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान निकाय कर्मचारियों ने दिसम्बर व जनवरी का वेतन न मिलने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान निकाय कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों की तर्ज पर कल से कार्य बहिष्कार में जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।

इस दौरान संघ के महासचिव रितेश कपिल, ईश्वरी दत्त बहुगुणा, गोविंद रावत, हिमांशु चंद्रा, हंसा बहुगुणा, गोपाल राम, प्रेम बहुगुणा व हेम पंत मौजूद थे।

error: Content is protected !!