नैनीताल: 17 दिसंबर को आयोजित रोड शो को सफल बनाने के लिए आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर चर्चा की

Spread the love

नैनीताल- आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा मंगलवार को नगर अध्यक्ष शाकिर अली की अध्यक्षता में मल्लीताल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भवाली में आयोजित होने वाली जनसभा और रोड शो को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 17 दिसम्बर को भवाली में आयोजित होने जा रही आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया की रैली में नैनीताल से पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होकर इस रैली को सफल बनाएंगे।
बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का ने बताया की विधानसभा क्षेत्र में इस रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता गाँव- गाँव जाकर सम्पर्क कर रहे हैं और हजारों की संख्या में आम जनता इस रैली को सफल बनाने के लिए भवाली जाएगी।
वहीं आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने समस्त कार्यकर्ताओं से इस रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने के लिए कहा हैं जिससे अधिक से अधिक संख्या में आम जनता की भी इस रैली में भागीदारी हो सके।
बैठक का संचालन नगर महामंत्री महेश आर्य द्वारा किया गया।
बैठक में महामंत्री महेश आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मौहम्मद शान बुराहान, विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष उपेद्रं बेदी, राकेश कुमार, प्रमोद सहदेवा, नईम अहमद, राम नारायण, असीम बख्श, उमेश जोशी, किशन लाल, अजय कुमार, सन्नी सैलवान, राजेन्द्र कुमार, आदित्य पंत, पी सी मिश्रा, सुरेश, शमा परवीन, शबाना परवीन, विध्या देवी, रेखा रौतेला, विनोद कुमार, सुखविंदर सिहं, पूरन बहुगुणा, कीर्तन सिहं, नवीन उप्रेती, अब्दुल हुसैन, पदम सिंह राजपूत, सुनील कुमार, शहनवाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!