नैनीताल : राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा पहुँची नैनीताल , नागरिक मंच के लोगों ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

नैनीताल। राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा राजीव गांधी फाउंडेशन की तरफ से चलाई जा रही योजना यात्रा मंगलवर को नैनीताल पहुँची। जिसका नैनीताल पहुंचने पर नागरिक मंच के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लोगों को राह दिखाने के लिए यह यात्रा 8 मई को हल्द्वानी से शुरू हुई है और तीसरे दिन नैनीताल पहुची। जिसके बाद बुधवार को यह यात्रा भवाली होते हुए सतखोल के लिए रवाना हो जाएगी। यात्रा में कुल 12 लोग सम्मिलित हैं। जिनमें पद्मश्री बसंती, इस्लाम हुसैन, रीता स्माइल, प्रयाग दत्त भट्ट, प्रेमानंद भट्ट, साहब सिंह सजवान ,भुवन पाठक, गोपाल शामिल है।

यात्रा में शामिल भुवन पांडे ने बताया की यह यात्रा 8 मई से शुरू हुई है जो की 20 जून तक चलेगी। बताया कि राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा का उद्देश्य है कि भारत की गंगा जमुनी संस्कृति को बनाए रखना, विभिन्न धर्मों ,जातियों में बंटे समाज में सामाजिक सद्भाव, सामाजिक समरसता बनाना है।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह, शीला रजवार, उमा भट्ट, शेखर पाठक, विनीता, यशस्वी, अरुण रौतेला, माया चीलवाल, सरस्वती खेतवाल, मुन्नी तिवारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!