Thursday, November 30, 2023
  • Login
Nainital Today
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital Today
No Result
View All Result
Home नैनीताल

नैनीताल : मंडलायुक्त दीपक रावत ने जनता दरबार लगाकर सुनी फरियादियों की समस्याएं

admin by admin
in नैनीताल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हल्द्वानी – मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा राजस्व, सड़क, विद्युत, पेयजल आदि से सम्बन्धित 33 शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने दूरभाष से वार्ता कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं को निस्तारित कर कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।
फरियादी धनीराम निवासी लामाचौड, हल्द्वानी ने बताया कि 02 वर्ष से उनके आवास में पेयजल का संयोजन विभाग द्वारा नहीं दिया गया है किन्तु जलसंस्थान द्वारा बिल भेजा जा रहा हैै इस संबंध में आयुक्त ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को एक सप्ताह के भीतर पेयजल का संयोजन देने के निर्देश दिए। यमुना धामी मुनौला के पति पिथौरागढ में जिला कार्यालय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे किन्तु दिसम्बर 2020 में कोविड-19 से मृत्यु हो गई थी। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा मृतक आश्रित में पत्नी को सेवा से योजित न करने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारी को यथाशीघ्र उनकी पत्नी की मृतक आश्रित कोटे में फाइल तैयार कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
करतार चन्द्र निवासी, भैसिया गदरपुर उधमसिंहनगर द्वारा बताया कि उनसे कोरे कागज पर धोखे से दस्ताखत कराकर फर्जी तरीके से उनकी भूमि पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा किया हुआ है जिस पर इस संबंध में मण्डलायुक्त ने उपजिलाधिकारी सितारगंज को सम्बन्धित व्यक्ति की फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चोरगलिया क्षेत्र वासियों द्वारा अवगत कराया गया कि चोरगलिया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भवन दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गया था किन्तु संस्थान में फैकल्टी की कमी के कारण संस्थान में फिटर व इलैक्ट्रीशियन की कक्षायें संचालित नहीं हो पा रही है। इस संबंध में आयुक्त से फैक्ल्टी की व्यवस्था का अनुरोध किया गया ।

बैठक में जवाहरनगर की कतिपय महिलाओं ने नगरनिगम में स्वच्छक के पद पर कार्य करने, विजय वीर सिंह नेगी निवासी गौजाजाली बिचली हल्द्वानी द्वारा भूखण्ड के रास्त से अतिक्रमण हटाये जाने का अनुरोध किया है। इस संबंध में मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देंश दिए।

यह भी पढ़ें 👉

नैनीताल : 6 वर्षीय बच्ची को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

नैनीताल : भूस्खलन से गिरे मकान का ध्वस्तीकरण कार्य हुआ शुरू

नैनीताल : साइबर ठगों ने दो युवकों के खाते से निकाले हजारों की रकम

ShareSendTweet
Previous Post

नैनीताल : पर्यटकों की सुविधा के लिए डीआईजी नीलेश आंनद भरणे द्वारा मार्गदर्शिका बांट कर किया जा रहा प्रचार

Next Post

नैनीताल : ‘केवल एक पृथ्वी’ थीम पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Next Post

नैनीताल : 'केवल एक पृथ्वी' थीम पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

ताजा खबरें

नैनीताल : 6 वर्षीय बच्ची को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

November 29, 2023

नैनीताल : भूस्खलन से गिरे मकान का ध्वस्तीकरण कार्य हुआ शुरू

November 28, 2023

नैनीताल : साइबर ठगों ने दो युवकों के खाते से निकाले हजारों की रकम

November 27, 2023

नैनीताल : नैनीताल पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी

November 25, 2023

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • water tankers could not reach the people
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • पुलिस
  • प्रदर्शन
  • प्रशासन
  • भीमताल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • समस्या
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

Sunil Bora

सुनील बोरा
संपादक

पता : बरमबिला कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल - 263001
दूरभाष : +91-9456171118
ई मेल : editornainitaltoday@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitaltoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitaltoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitaltoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In