नैनीताल : कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न, कमल बनें उपाध्यक्ष

Spread the love

नैनीताल– उत्तराखण्ड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की जनपद शाखा – नैनीताल का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को चुनाव अधिकारी कान्ता बल्लभ पाठक व बीडी कुशवाह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नैनीताल की देखरेख में कलेक्ट्रेट सभागार नैनीताल में सम्पन्न हुआ।
चुनाव में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमें कमल उपाध्याय को जिलाध्यक्ष . कमल प्रताप सिंह भाकुनी को जिला मंत्री, अरविन्द कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष . लता पाण्डे को महिला उपाध्यक्ष , संजय पाल को कनिष्ठ उपाध्यक्ष , मौहम्मद अकरम को संयुक्त सचिव , हिमांशु नेगी को संगठन मंत्री, विजय गेडा को कोषाध्यक्ष , प्रकाश चन्द्र पाण्डे को खेल एवम् सांस्कृतिक मंत्री व पूजा कडाकोटी को सम्प्रेक्षक मनोनीत किया गया।

error: Content is protected !!