नैनीताल: विधानसभा चुनाव 2022 ! अपने मत की कीमत समझे और बेहतर प्रतिनिधि का चुनाव कर वोट दें :- अधिवक्ता ललित मिगलानी

Spread the love

नैनीताल। हम सब जानते हैं, हमारा भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां पर हर व्यक्ति जो अपनी 18 साल की उम्र पूरी कर चुका है, उसे वोट डालने का अधिकार है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लिखा गया था। जिसमें यह भी लिखा गया था कि अब से भारत एक लोकतांत्रिक देश है, हम सभी जानते हैं कि लोकतांत्रिक देश में सभी नागरिक को वोट देने का अधिकार होता है। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी ने कहां विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान 14 फरवरी को है , और सभी को मतदान करना चाहिए, यदि मतदान सब नागरिक नहीं करेंगे तो बाहुबली नेता पैसों के दम पर मतदान कराकर चुन के आ जाएंगे जिससे प्रदेश गलत हाथों में चला जाएगा जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा। परंतु कुछ नागरिक ऐसे होते हैं, जो अपना वोट कीमती नहीं समझते हैं और मतदान के समय वोट नहीं करते हैं। हमारे भारत में सबसे बड़ा उदाहरण वोट ना देने का यह देखा गया, जब अटल बिहारी वाजपेई की सरकार बनी थी। तब 13 दिनों के बाद ही वापस मतदान करने पड़े थे। क्योंकि उस समय आम जनता ने सही प्रकार से मतदान नहीं किए थे, जिसकी वजह से सरकार को भी परेशानी उठानी पड़ी थी।
किसी भी आम नागरिक की सबसे बड़ी क्षमता यही होती है कि उसको मतदान करना चाहिए, और अपने जनप्रतिनिधि को चुनने का पूरा अधिकार है। हर किसी का सोच विचार अलग होता है। इसी के चलते लोग अपनी मर्जी से अपने जनप्रतिनिधि को चुन सकते हैं। हर नागरिक को अपने मन के विचार प्रकट करने चाहिए। यह केवल सरकार के लिए ही नहीं बल्कि, अपनी भी प्रगति के लिए करना चाहिए। इससे उन्हें राजनीतिक दुनिया के बारे में भी पता चलता है। अगर जनता ही अपना जनप्रतिनिधि सही नहीं चुनेंगे तो देश की सरकार किसी गलत हाथों में चली जाएगी। इससे देश को भी नुकसान होगा और वहां रहने वाली जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए अपने अधिकार के चलते हर नागरिक को अपनी सत्ता चुनने का अधिकार मिला हुआ है तो वह उसका पूर्णता लाभ उठाएं। क्योंकि कुछ ऐसे जनप्रतिनिधि होते हैं, जो सरकार बनाकर उसका गलत फायदा उठाते हैं और एक भ्रष्ट नेता के रूप में उभरते हैं। सबसे बड़ी बात तो यही है कि आम नागरिक मतदान देने में डरते हैं अगर वह अपने वोट को कीमत समझे तो सही प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। अन्यथा भ्रष्ट नेता अपने ही लोगों को पैसे देकर चुनाव जीत जाते हैं और देश को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिये अपनी ताकत पहचानो ओर वोट करो।

error: Content is protected !!