नैनीताल : मूसलाधार बारिश से हुआ भूस्खलन , मकान खतरे की जद में

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल में दोपहर बाद मूसलाधार बारिश होने से नगर के अति संवेदनशील क्षेत्र सात नंबर स्नो व्यू में शनिवार को भारी भूस्खलन हो गया, जिससे 4 पेड़ उखड़ गए हैं। वहीं क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

करीब दो घंटे हुई तेज बारिश से भूस्खलन की जद में आकर चार पेड़ जड़ से उखड़ गए तो तीन पेडों की जड़ खाली होने से उनके गिरने का अंदेशा है। जिससे नुकसान हो सकता है।
शहर में शनिवार दोपहर को करीब दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई। जिससे नाले उफना गए। करीब साढ़े तीन बजे सात नंबर नई बस्ती से स्नोव्यू को जाने वाली सड़क के नीचे की पहाड़ी में करीब 50 मीटर दायरे में पहाड़ी दरक गई तो मलबे के साथ पेड़ भी जड़ से उखड़ गए। पेड़ की चपेट में आने से स्थानीय निवासी दीवान सिंह के मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है।

error: Content is protected !!