नैनीताल: खेल महाकुंभ में खुशी बिष्ट ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान किया प्राप्त

Spread the love

नैनीताल। खेल महाकुंभ में अंडर- 17 जनपद स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता में खुशी बिष्ट ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र नाम रोशन किया है।
नगर समीपवर्ती क्षेत्र भूमियाधार निवासी 12 वीं की छात्रा खुशी बिष्ट ने हल्द्वानी में आयोजित खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान व 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यायलय, क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है।

खुशी बिष्ट ने बताया कि वह सुबह व शाम 10 किलोमीटर तक दौड़ती है। बताया कि वह आगे चलकर पुलिस विभाग में अफसर बनाना चाहती है। खुशी के पिता बलवंत सिंह बिष्ट रोडवेज विभाग में कार्यरत है और माता ग्रहणी है।

error: Content is protected !!