नैनीताल: 14 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संघ ने किया कार्य बहिष्कार

Spread the love

नैनीताल। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के साथ-साथ नैनीताल में भी विद्युत अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारी अधिकारी संघ ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सप्ताह भर के भीतर उनकी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को बाध्य होंगे।
बुधवार को मल्लीताल स्थित विद्युत कार्यालय के बाहर एकत्र हुए कर्मचारियों का कहना है कि बीते माह राज्य सरकार के द्वारा प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 2 माह पूर्व होने के बावजूद भी सरकार के द्वारा कर्मचारी अधिकारियों की मांग पर विचार नहीं किया गया। जिस वजह से अब कर्मचारी एक बार फिर प्रदेश भर में हड़ताल करने को बाध्य हैं। कर्मचारियों ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सप्ताह भर के भीतर कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की तो कर्मचारी 30 दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

इस दौरान कंचन जोशी, प्रभुनाथ सिंह, रुबीना खान, उमेश मेहता ,फारूक मोहमद, दीपर्चाना,विनोद सिंह शाही, योगिता भाकुनी, रमेश बिष्ट, नवीन, हरीश भट्ट, प्रेम बिष्ट, गजेंद्र , राजू , सूरज सिंह , रमेश चंद्र, मुनीश, देवेंद्र कुमार सुरेन्द्र पानु, एबी रहमान, जीवन पांडे, चन्दन सिंह, नवीन इन्दर, भास्कर फुलारा,दिनेश सिंह अधिकारी, प्रशांत बंगारी,रघुबर सिंह नेगीअदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!