Wednesday, March 29, 2023
  • Login
Nainital Today
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital Today
No Result
View All Result
Home नैनीताल

नैनीताल : नगरपालिका के विभागीय खाते की चेकबुक पालिका के पास सुरक्षित , बावजूद इसके भी कैसे निकल गई बैंक से डेढ़ लाख की रकम , बैंक संदेह के घेरे में :- पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी

News Desk by News Desk
in नैनीताल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल के विभागीय खाते से करीब डेढ़ लाख की धनराशि निकालने का मामला बीते दिनों सामने आया था। जिसको लेकर पालिका की छवि धूमिल हो रही थी। जिस सम्बन्ध में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नगरपालिका के विभागीय चेक बुक पालिका के पास सुरक्षित है। बावजूद इसके भी पालिका के विभागीय खाते की चेक बुक से करीब डेढ़ लाख से अधिक की बड़ी रकम कैसे निकल गई इस मामले बैंक संदेह के घेरे में है। साथ ही बताया कि चेकबुक में पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व ईओ वर्मा के फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए है, इस पर भी बैंक ने कोई गौर नही किया। बताया कि पालिका का विभागीय खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है , लेकिन जिस बैंक से रकम निकाली गई है वह बैंक भी उत्तराखंड से बाहर का है साथ ही बताया कि जिस बैंक एकाउंट से धनराशि निकाली उस खाते को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले से नगर पालिका की धूमिल हो रही छवि को सुधारने के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा और पालिका की धूमिल छवि को सुधारा जाएगा।

गौरतलब हो कि बीते 23 मार्च व 2 अप्रैल को नगर पालिका परिषद नैनीताल के विभागीय खाते से एक लाख 48 हजार तीन सौ रुपये की धनराशि निकालने का मामला सामने आया था। मामले के खुलासे को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा की ओर से कोतवाली मल्लीताल में शिकायती पत्र भी दिया गया था। जिस पर मल्लीताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। वही इस संबंध में पालिका के विभागीय अधिकारियों को जानकारी मिली, तो यहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने प्रकरण में विभागीय जांच के लिए दस्तावेज देखे। इस दौरान बैंक से बातचीत में यह पता चला कि संबंधित धनराशि जिन चेक नंबरों के माध्यम से भुगतान की गई है। वह चेक तो पालिका के पास सुरक्षित हैं। ऐसे में पालिका प्रशासन की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया। कोतवाल मल्लीताल प्रीतम सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि प्रकरण में पालिका प्रशासन के साथ ही बैंक प्रबंधन से भी इस प्रकरण में बातचीत की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉

उचित वैज्ञानिक योजना और विश्लेषण के साथ, हम आर्थिक रूप से व्यवहार्य और पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित विकास पथ तैयार करने में सक्षम होंगे – राज्यपाल गुरमीत सिंह

नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय निदेशक शोध प्रो.ललित तिवारी ने मानव संसाधन केंद्र द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में औषधीय पौधों की खेती व उपयोगिता पर दिया व्याख्यान

नैनीताल : राज्यपाल एवं कुलाधिपति जनरल गुरमीत सिंह करेंगे आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

ShareSendTweet
Previous Post

नैनीताल : एक्शन मोड में कुमाँऊ कमिश्नर दीपक रावत ! निरीक्षण के दौरान शहर में जगह जगह व्याप्त गंदगी को लेकर ईओ वर्मा को लगाई फटकार, दिए यह सख्त निर्देश

Next Post

नैनीताल : ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाए जाने के लिए एक माह तक चलाया जाएगा विशेष अभियान :- DM धीराज सिंह गर्ब्याल

Next Post

नैनीताल : ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाए जाने के लिए एक माह तक चलाया जाएगा विशेष अभियान :- DM धीराज सिंह गर्ब्याल

ताजा खबरें

उचित वैज्ञानिक योजना और विश्लेषण के साथ, हम आर्थिक रूप से व्यवहार्य और पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित विकास पथ तैयार करने में सक्षम होंगे – राज्यपाल गुरमीत सिंह

March 29, 2023

नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय निदेशक शोध प्रो.ललित तिवारी ने मानव संसाधन केंद्र द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में औषधीय पौधों की खेती व उपयोगिता पर दिया व्याख्यान

March 28, 2023

नैनीताल : राज्यपाल एवं कुलाधिपति जनरल गुरमीत सिंह करेंगे आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

March 28, 2023

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविरों व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

March 21, 2023

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Bora

सुनील बोरा
संपादक

पता : बरमबिला कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल - 263001
दूरभाष : +91-9456171118
ई मेल : editornainitaltoday@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitaltoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitaltoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitaltoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In