नैनीताल: स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों ने कंगना रनौत को दिए पद्मश्री पुरुस्कार को वापस लेने की मांग की

Spread the love

नैनीताल। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा भारत की आजादी को लेकर दिए गए विवादित बयान से नाराज स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों ने सरकार से कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री पुरुस्कार को वापस लेने मांग की। जिसके विरोध में सभी ने तल्लीताल डाँठ पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश स्वर्गीय डूंगर सिंह के आश्रित पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों द्वारा नगर के तल्लीताल डाँठ पर फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा भारत की आजादी को लेकर दिए गए बयान का विरोध किया गया।साथ ही सरकार द्वारा कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मश्री पुरस्कार की हकदार नहीं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला सहकारी बैंक के निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि 1947 की आजादी में कई महान लोगों ने अपनी जान दे दी और देश को आजाद कराया इसके बावजूद भी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया। इससे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों का घोर अपमान हुआ है।उन्होंने कहा कि कंगना रनौत द्वारा अब तक सामाजिक क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया तो सरकार ने उन्हें किस आधार पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। जो देश की आजादी के लिए देश में रहकर ही उन्हें चुनौती दे रही है। उन्होंने सरकार से कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री सम्मान को वापस लेने की मांग की जिसके चलते गोपाल बिष्ट ने अपनी पत्नी पूनम बिष्ट अन्य अन्य सदस्यो के साथ तल्लीताल डाँठ पर सांकेतिक धरना दिया।

error: Content is protected !!