Breaking News :

थारू समाज के बीच पहुंचे सीएम धामी: बोले-थारू समाज से मेरा रिश्ता आत्मीय और वर्षों पुराना, विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा हर परिवार

Blog
 Image

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित 'थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम' के दौरान थारू समाज के लोगों से सीधा और आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम में थारू जनजाति समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया और अपनी समस्याओं, सुझावों तथा अपेक्षाओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में थारू जनजाति समाज के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि थारू समाज का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से लेकर संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तक सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को जनजातीय समाज से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में थारू समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका थारू समाज से लंबे समय से आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तथा समाज के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रतिनिधियों ने समाज की विभिन्न समस्याओं और स्थानीय जरूरतों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह कार्यक्रम महज औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि सरकार और थारू समाज के बीच विश्वास और विकास की साझेदारी को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि खटीमा से उनका आत्मीय संबंध वर्षों पुराना है और थारू समाज के सुख-दुख से उनका जुड़ाव भी पुराना है। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और सुझावों को सुनने का उद्देश्य यही है कि सरकारी योजनाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य थारू समाज के प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर बने और प्रत्येक बेटी शिक्षित एवं सशक्त हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। धामी ने कहा कि जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने द्रौपदी मुर्मु के देश की राष्ट्रपति बनने को भी जनजातीय समाज के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ थारू समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और पहचान का संरक्षण भी जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और स्थानीय परंपराओं को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के बीच लगातार संवाद से स्थानीय समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। इसके आधार पर विकास योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों से भी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थारू समाज से संबंधित समस्याओं और मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के सशक्तीकरण के लिए सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका वास्तविक लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। संवाद कार्यक्रम के दौरान थारू समाज और सरकार के बीच विकास को लेकर साझेदारी और निरंतर संवाद की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से सामने आई।