Wednesday, October 4, 2023
  • Login
Nainital Today
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital Today
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

प्रसिद्ध लेखक प्रो. शेखर पाठक को कमलादेवी चट्टोपाध्याय पुरस्कार की घोषणा

News Desk by News Desk
in उत्तराखण्ड, नैनीताल, शिक्षा, संस्कृति
प्रसिद्ध लेखक प्रो. शेखर पाठक को कमलादेवी चट्टोपाध्याय पुरस्कार की घोषणा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल। प्रसिद्ध लेखक और पर्यावरणविद प्रो. शेखर पाठक को प्रतिष्ठित कमला देवी चट्टोपाध्याय पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार उन्हें चिपको आंदोलन पर लिखित और मनीषा चौधरी की ओर से अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक ‘द चिपको मूवमेंट: अ पीपल्स हिस्ट्री’ के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार में सम्मान पत्र और 15 लाख रुपये की राशि दी जाती है। विजेता पुस्तक चिपको आंदोलन का चयन राजनीतिक वैज्ञानिक नीरजा गोपाल जायल की अध्यक्षता वाली 6 सदस्यों की जूरी ने किया है। जूरी द्वारा द चिपको मूवमेंट- अ पीपुल्स हिस्ट्री को पुरुस्कार के लिए चयनित आधुनिक भारतीय इतिहास और विविध विषयों पर आधारित 5 किताबो में से सलेक्ट किया गया है। इस किताब को चयन करते हुए जूरी ने कहा, ‘‘यह एक ऐसे विद्वान द्वारा चिपको आंदोलन का सर्वोत्तम इतिहास है जिन्होंने व्यावहारिक तौर पर इसे जिया। यह ऐसी किताब है जो स्थानीय समुदायों खासतौर से महिलाओं की आंखों से आंदोलन की कहानी बयां करती है।’’

आपको बता दें कि शेखर पाठक इतिहासकार, पर्यावरणविद, पर्वतारोही और लेखक हैं। हिमालय क्षेत्र के अनुसंधान के लिए पीपुल्स एसोसिएशन (पहाड़) के संस्थापक, कुमाऊं विवि, नैनीताल में इतिहास के पूर्व प्रोफेसर और दिल्ली में तीन मूर्ति स्थित समकालीन अध्ययन के केंद्र में एक नेहरू फेलो हैं। उन्हें उनके विशिष्ट कार्यों के लिए 2006 में केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से महापंडित राहुल सांकृत्यायन अवार्ड और 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। न्यू इंडिया फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2018 से पिछले वर्ष प्रकाशित आधुनिक, समकालीन भारत पर सर्वश्रेष्ठ गैर-कथा पुस्तक के लिए कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ पुस्तक पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। 1903 में जन्मीं कमलादेवी चट्टोपाध्याय समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थीं। स्वतंत्र भारत में भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और रंगमंच के पुनर्जागरण की वे प्रेरक शक्ति रहीं। उन्हें उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए 1955 में पद्म भूषण, 1966 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, 1974 में, संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और 1987 में पद्म विभूषण प्रदान किया गया था। देश में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, संगीत नाटक अकादमी, केंद्रीय कुटीर उद्योग एंपोरियम और भारतीय शिल्प परिषद जैसे संस्थानों की स्थापना में भी उनका योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉

जिम्मेदारियों से भाग रहे नवदंपति! घरेलू झगड़ों में नशे के आदी हो रहे पुरुष, बहुओं को सास-ससुर संग नहीं रहना

कॉर्बेट नेशनल पार्क की नई वेबसाइट बनकर तैयार! सफारी बुक करना हुआ आसान

कुत्तों के आतंक पर उत्तराखंड हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में पालिका! पंजीकरण व लाइसेंस न होने पर होगी कानूनी कार्रवाई

ShareSendTweet
Previous Post

हल्द्वानी: बाइक सवार युवकों ने 12वीं के छात्र पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Next Post

टिहरीः जिलाधिकारी गहरवार ने अधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक! परिवहन विभाग की लापरवाही पर जताई नाराजगी, 31 दिसंबर तक सड़कों के निरीक्षण का आदेश

ताजा खबरें

राज्यपाल और सीएम धामी ने जयंती पर गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन! मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल और सीएम धामी ने जयंती पर गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन! मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

October 2, 2023
जिम्मेदारियों से भाग रहे नवदंपति! घरेलू झगड़ों में नशे के आदी हो रहे पुरुष, बहुओं को सास-ससुर संग नहीं रहना

जिम्मेदारियों से भाग रहे नवदंपति! घरेलू झगड़ों में नशे के आदी हो रहे पुरुष, बहुओं को सास-ससुर संग नहीं रहना

October 2, 2023
मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ

October 1, 2023
कॉर्बेट नेशनल पार्क की नई वेबसाइट बनकर तैयार! सफारी बुक करना हुआ आसान

कॉर्बेट नेशनल पार्क की नई वेबसाइट बनकर तैयार! सफारी बुक करना हुआ आसान

October 1, 2023

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • water tankers could not reach the people
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • पुलिस
  • प्रदर्शन
  • प्रशासन
  • भीमताल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • समस्या
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

Sunil Bora

सुनील बोरा
संपादक

पता : बरमबिला कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल - 263001
दूरभाष : +91-9456171118
ई मेल : editornainitaltoday@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitaltoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitaltoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitaltoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In