पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है। अभियान के तहत पुलिस ने मंगोली निवासी एक स्मैक तस्कर को वार्ड नम्बर पांच स्थित मजार शरीफ वाले मार्ग में 4.10 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और मजार रास्ते से मंगोली निवासी को पकड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व भी पुलिस ने मजार शरीफ के आसपास से एक स्मैक तस्कर को पकड़कर जेल भेजा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा। उक्त आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है
Related Posts
![](https://nainitaltoday.com/wp-content/uploads/2021/12/Screenshot_2021-12-11-16-56-47-40-1.png)
नैनीताल: कुमाँऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम घोषित
- admin
- December 13, 2021
- 0