नैनीताल: फागोत्सव ! लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिलाएं होली को देंगी भव्य स्वरूप

Spread the love

नैनीताल। नगर की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था लेक सिटी
वेलफेयर क्लब की ओर से अबकी बार महिला होली महोत्सव को भव्य रुप से मनाने का फैसला लिया गया। महोत्सव को लेकर क्लब की बैठक भी हुई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया है कि हर वर्ष की तरह अबकी बार भी क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य महिला होली का आयोजन 6 मार्च (रविवार) को
करेंगे। यह आयोजन नगर के माल रोड स्थित प्रतिष्ठित सेंट्रल होटल के सभागार में किया जाएगा। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि बैठकी होली के साथ ही महिला होल्यार स्वांग का भी विशेष आयोजन करेंगे। होली को यादगार बनाने के लिए सभी ने बैठक में अपने-अपने सुझाव भी रखे। वक्ताओं ने कहा कि होली परंपरा को जीवंत बनाए रखने तथा युवा पीढ़ी को इससे जोडऩे की पहल भी क्लब की ओर से की जाएगी। क्लब की अध्यक्ष दिव्या साह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन क्लब की सचिव रानी साह ने किया। बैठक में क्लब की उपाध्यक्ष प्रेमा अधिकारी,उप सचिव दीपिका बिनवाल,कोषाध्यक्ष कविता
त्रिपाठी तथा क्लब की पूर्व अध्यक्ष बिनीता पांडे आदि ने विचार रखे। अंत में सचिव रानी साह ने सभी का आभार जताया।

error: Content is protected !!