नैनीताल: चलती बाइक से गिरी महिला गम्भीर रूप से चोटिल, बाइक सवार फरार

Spread the love

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक महिला चलती बाइक से जा गिरी। इस दौरान महिला गम्भीर रूप से चोटिल हो गई और बाइक सवार महिला को मौके पर ही छोड़ भाग निकला। जिसको राहगीरों द्वारा उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया।

जानकारी के मुताबिक नगर के मल्लीताल स्थित गोलघर निवासी 58 वर्षीय लीला साह ने बाजार से घर जाने के लिए एक टैक्सी बाइक बुक की। तभी मल्लीताल रूकुट कमापाउंड क्षेत्र में पहुँचते ही खड़ी चढ़ाई में अचानक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और गम्भीर रूप से चोटिल हो गई। इस दौरान बाइक सवार महिला को मौके पर ही गिरा हुआ छोड़कर फरार हो गया। महिला ने किसी तरह हादसे की सूचना अपने परिवार वालो को दी। जिसके बाद महिला को राहगीरो द्वारा उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक द्वारा प्राइवेट नम्बर की बाइक टैक्सी में संचालित की जा रहीं थी। सूचना पर पुलिस भी तफ्तीश में जुट गई लेकिन युवक के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

अस्पताल के डॉ. गंगोला ने बताया कि महिला गम्भीर रूप से चोटिल हुई है।जिसको प्राथमिक उपचार देकर गम्भीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में ही भर्ती कर दिया गया है।

error: Content is protected !!