नैनीताल : सरोवर नगरी में तीज महोत्सव की धूम, विनीता बोहरा बनी तीज क्वीन

Spread the love

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रानी साह की अध्यक्षता में मल्लीताल स्थित सीआरएसटी स्कूल सभागार में वेलफेयर की महिलाओं ने तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा रहीं। जिनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगियाए आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय महिलाओ के साथ ही दूर दराज की महिलाओ ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तीज क्वीन विनीता बोहरा चुनी गई, नृत्य में दिव्या साह, कैटवॉक में रितिका दोषद , क्विज में मिताली मेहरा, मेहंदी में नीमा भंडारी चुनी गई।

इस दौरान विधायक सरिता आर्य ने कहा कि जिस प्रकार द्रण इच्छा से पार्वती ने शिव को प्राप्त किया उसी तरह महिलाएं भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है।

इस दौरान सह संयोजक प्रगति जैन ने बताया कि भारत देश में महिलाओं को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बहुत अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है और महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। कहा कि तीज महोत्सव के माध्यम से उन्होंने दो राज्यो की संस्कृति को दर्शाया है। जिसमे लेकसिटी वेल्फेयर की महिलाओं सहित नगर के आस पास के क्षेत्रों की महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया है। जिसमे महिलाएं घर के कामो के अलावा अपनी प्रतिभा को सबके सामने उजागर कर सकती है। जिसमे कुछ महिलाओं ने राजस्थान व कुछ महिलाओं ने कुमाऊँ की संस्कृति को दर्शाया है। कहा कि कुमाऊँ में रहकर राजस्थान की संस्कृति को लोगो के सामने बहुत ही बेहतर तरीके से लेक सिटी वेलफेयर की महिलाओं ने दर्शाया है।

कार्यक्रम का संचालन प्रगति जैन व मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।

इस दौरान दपिका बिनवाल,कविता गंगोला, प्रेमा अधिकारी, कविता त्रिपाठी, मीनू ,, विनीता पांडे, आभा साह, नीरू साह, हेमा भट्ट, मीनू बुधलाकोटी, सोनू साह, ज्योति ढोढ़ियाल, अमिता साह , दीपा रौतेला, उर्मी बिष्ट, गीता साह, हेमा भट्ट, लीला जोशी, समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।

error: Content is protected !!