नैनीताल। बीते दिन रविवार को चीना बाबा क्षेत्र में दिल्ली निवासी अमित बहुगुणा ने अपनी कार से कई लोगो को टक्कर मार चोटिल कर दिया था। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
![](https://nainitaltoday.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220103-WA0114.jpg)
ज्ञात हो कि बीते दिन दिल्ली निवासी अमित बहुगुणा नशे में तेज रफ्तार से आ रहा था कि तभी उसने मल्लीताल चीना बाबा क्षेत्र में 10 लोगों को रौंद कर घायल कर दिया। साथ ही कई बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों द्वारा बीडी पांडे अस्पताल लाया गया जहां से तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिस पर पुलिस ने अमित बहुगुणा को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
![](https://nainitaltoday.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220103-WA0112.jpg)
वहीं सोमवार को इस भयानक दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख लगा रहा है कि गनीमत रही दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ कम थी अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।