नैनीताल : 6 महीने बाद खुली ठंडी सड़क, लेकिन अब भी आवाजाही पर प्रतिबंध

Spread the love

नैनीताल। बीते वर्ष अक्टूबर में आई आपदा के चलते नगर की ठड़ी सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया था। जिसके बाद लोगो की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा मार्ग से आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। वही अब 6 महीने बीत जाने के बाद ठंडी सड़क को खोल तो दिया है लेकिन आमजन की आवाजाही पर अब भी प्रतिबन्ध है।

गौरतलब हो कि वर्ष 19 अक्टूबर को हुई भारी अतिवृष्टि के चलते केपी हॉस्टल व पाषाण देवी मंदिर के पीछे का आधे से ज्यादा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आने से नैनी झील में समा गया था। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा ठंडी सड़क से आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दिया था। वही अब 6 माह बीत जाने के बाद शनिवार को प्रशासन ने ठंडी सड़क मार्ग को खोलने का निर्णय लिया है। आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रशासन ने सिंचाई विभाग को क्षेत्र से मलवा हटाने के निर्देश दिए है। लेकिन आम जनता के लिए अब भी मार्ग पर आवाजाही बंद है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता केसी चौहान ने बताया कि क्षेत्र में अभी सर्वे करना है। जिसके बाद क्षेत्र से मलवे को हटाकर ट्रीटमेंट का काम शुरू किया जाएगा। जिसके लिए मार्ग से आम जनता की आवाजाही को अभी बंद रखा गया है।

error: Content is protected !!