नैनीताल: मोहित साह को जिलामंत्री किया नियुक्त

Spread the love

नैनीताल। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष योगेश रजवार द्वारा मोहित लाल शाह को भाजयुमो का जिला मंत्री नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिला मंत्री मोहित साह ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह पद दिया उस पर वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और खरे उतरेंगे साथ ही पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। उनको इस पद पर नियुक्ति देने पर अरविंद पडियार, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, रुचिर साह, विवेक साह समेत अन्य कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!