नैनीताल : लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता का किया आयोजन, 70 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

Spread the love

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के द्वारा रविवार को होटल सेन्ट्रल में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें70 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सी ओ सिटी विभा दिक्षित ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा की इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए,जिससे लोगो को अपनी संस्कृति से रुबरू होने का मौका मिलता रहें।
वहीं प्रतियोगिता में मीठा पकवान बनाने में प्रेमा जोशी प्रथम ,रजनी चौधरी द्वितीय, शिखा साह तृतीय , वहीं नमकीन पकवान बनाने में विमला तिवारी प्रथम, सरिता भैसोड़ा द्वितीय व कविता साह तृतीय स्थान पर रही।
तो वहीं नानवेज बनाने में प्रथम भावना रौतेला व रेखा मेहरा द्वितीय चुनी गई। वहीं सान्तवना पुरस्कार लीला राज, पूर्णिमा साह , चंद्रा पंत चंद्रा जोशी, भावना रावत, आशा चन्दोला ,गीता फर्त्याल गायत्री बिष्ट, रुचि वर्मा, लीला राज, प्रेमा जोशी को मिला।
कार्यक्रम में निर्णायक अंजू साह जगाती व दीपा साह रहें। संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
इस दौरान अध्यक्ष रानी साह ,कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, सीमा सेठ ,जीवन्ति भट्ट, रमा भट्ट ,विनीता भट्ट, नीतू जोशी , नीरु साह, रेखा पंत, रीतू डालाकोटी, आभा साह ,दीपा रौतेला, नलिनी नेगी ,अमिता साह, मधुमिता, रेखा जोशी, सीमा ढैला , कविता त्रिपाठी मौजूद रहें।

error: Content is protected !!