नैनीताल: सभासद गजाला कमाल को नियुक्त किया चुनाव सहप्रभारी

Spread the love

नैनीताल। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी कमर कस ली है। अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के द्वारा नैनीताल विधानसभा के लिए सभासद गजाला कमाल को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। गजाला को सह प्रभारी नियुक्त करने के बाद से मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नैनीताल मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि गजाला की नियुक्ति से 2022 के चुनाव में पार्टी को अल्प संख्यक तबके के लोगों का फायदा होगा। गजाला की नियुक्ति के बाद मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, गोपाल रावत, अरविंद पडियार, दिनेश आर्य, मोहन पाल,रोहित भाटिया, विश्वकेतु वैद्य,फैसल कुरेशी, मोहन नेगी,दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी,भगवत रावत, सागर आर्य,राहुल पुजारी,कैलाश रौतेला,सलमान जाफरी ने बधाइयां दी।

error: Content is protected !!