नैनीताल: नैनीताल विधानसभा से एक और महिला ने की दावेदारी

Spread the love

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा की बेतालघाट मण्डल अध्यक्ष जानकी लोहिया ने नैनीताल विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। शुक्रवार को जानकी लोहिया ने प्रेस वार्ता कर कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनकी प्रथम प्रथमिकता ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार से जोड़ना रहेगी। साथ ही पहाड़ो से हो रहें पलायन को रोकना है। उन्होने बताया कि वह 2012 से भाजपा से जुड़ी है और पार्टी की जिम्मेदारियां निभा रहीं है।ऐसे में एक संघर्षशील महिला व मजबूत प्रतिनिधित्व साकार करने पर उन्होंने पार्टी से नैनीताल सीट पर टिकट दिए जाने की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि यदि उन्हें शीर्ष नेतृत्व से टिकट नहीं मिलता या जिस किसी को भी टिकट दिया जाएगा उसका पूरा समर्थन किया जाएगा।

error: Content is protected !!