नैनीताल : भीमताल हरेला मेले को राजकीय घोषित करने की विधायक कैड़ा ने की मांग

Spread the love

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ने मुख्यमंत्री से भेंट कर भीमताल में आयोजित होने वाले हरेले मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा  उत्तराखंड राज्य व कुमांऊ का सबसे बड़ा लोकप्रिय त्यौहार है। हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अहम है। पर्व सदियों से मनाया जाता है।  कहा इस त्यौहार को पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में रखते हुए इस दिन अधिक से अधिक पौधारोपण का कार्य किया जाता है। कहा उत्तराखंड सरकार ने हरेला पर्व को सरकारी कार्यक्रमों में जोड़ा है। यह पर्व हरियाली व खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल हरेला मेला को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की है।

error: Content is protected !!