नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अम्बेडकर पार्क बेतालघाट में एक व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य के हाथ में चोट आ गई। मामला उस समय का है जब बेतालघाट पार्क में अम्बेडकर जयंती के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। इसी बीच गांव घिरौली के तोक जावा का रहने वाले व्यक्ति ने संजीव आर्य पर हमला कर दिया। यह देख वहां हड़कंप मच गया। वही हमले पर संजीव आर्य के बाएं हाथ में हल्की चोट आई है। बताया जा रहा है जिस युवक ने संजीव पर हमला किया है वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जिसके खिलाफ फिलहाल कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है।
पूर्व विधायक संजीव आर्य पर चाकू से हमला, चोटिल
![](https://nainitaltoday.com/wp-content/uploads/2022/04/Screenshot_2022-04-14-18-42-29-16.png)