नैनीताल : सितम्बर को डबल लेन पुल रानीबाग का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

भीमताल। लंबे समय के इंतजार के बाद अब रानीबाग पुल आवाजाही के लिए खुल जायेगा। विधायक रामसिंह कैड़ा ने पार्टी कार्यालय वार्ता कर कहा कि कुमाऊं को जोड़ने वाला भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर बने डबल लेन पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व रक्षा राज्य, पर्यटन मंत्री सांसद अजय भट्ट व प्रभारी मंत्री रेखा आर्या द्वारा पहली सितंबर को किया जायेगा। बताया लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री अमृतपुर के महर्षि विद्या मंदिर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 1सितंबर को रानीबाग में बने पुल के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की। विधायक कैड़ा ने कहा रानीबाग डबल लेन पुल के लिए मेरे पिछले कार्यकाल में भाजपा सरकार द्वारा पैसा दिया गया जो अब तैयार है और पहाड़ वासियों की वर्षो की मांग पूरी होने जा रही है। यहां मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, कमलेश बिष्ट, प्रदीप पाठक, पंकज उप्रेती, पंकज जोशी, गोपाल बिष्ट, मनोज चनौनिया सहित कई भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!