उत्तराखंड: वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब! भीमताल में लगा भीषण जाम,एंबुलेंस भी फंसी

Spread the love

इन दिनों पहाड़ों पर सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। आलम ये है कि अब पहाड़ों पर जाम की समस्या खड़ी हो गई है। नैनीताल में घूमने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर घूमने आने वालों की बढ़ती संख्या के चलते यहां भीषण जाम लगा। दो दिन के वीकेंड के चलते भीमताल में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शनिवार की सुबह से शाम तक बाईपास मार्ग पर जाम लगने से सैलानी और यात्री घंटों परेशान रहे। वहीं एबुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ा। जाम लगने का कारण भीमताल के मल्लीताल बाजार क्षेत्र में टाइल्स के निर्माण कार्य होने से बाजार से वाहनों की इंट्री बंद की गई है। इससे सभी छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से होने के चलते जाम की समस्या पैदा हो जा रही है। जाम के चलते शनिवार की शाम तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

error: Content is protected !!