12 साल बाद मिलेगा हल्दूपोखरा नायक के लोगों को पानी

Spread the love

हल्द्वानी के हल्दूपोखरा नायक के लोगों को 12 साल बाद पेयजल लाइन से पानी मिलेगा। यहां के लोग पिछले 12 साल से पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर थे। लोगों के लंबे संघर्ष के बाद अब जल संस्थान यहां पानी की लाइन बिछाने जा रहा है। हल्दू पोखरा नायक की महिलाएं कुछ दिन पूर्व सामाजिक संगठन सच के साथ के सहयोग से प्रशासन से मिले थे। संगठन कार्यकर्ता बीसी पंत ने बताया कि क्षेत्र में बहुत पुरानी लाइन होने के कारण लोगों को नए कनेक्शन नहीं मिल पा रहे थे। इसके लिए संगठन ने महिलाओं को आगे आकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। संगठन की महिला मोर्चा की कविता ऐरी ने बताया कि क्षेत्रीय महिलाओं के संघर्ष से ही आज क्षेत्र में 12 साल बाद नई पेयजल लाइन बिछने जा रही है। इसे लेकर महिलाओं में बहुत खुशी का माहौल है।

error: Content is protected !!