एक युवती ने उड़ा दी अफसरों की नींद! गुलदार अटैक की थी सूचना, पर होटल से… हर कोई रह गया सन्न

Spread the love

नैनीताल के तल्ला बगड़ गांव में दो दिन पहले एक 23 वर्षीय लडकी को बाघ उठाने की खबर ने गांव में दहशत फैला दी थी, लेकिन अगले ही दिन मामला कुछ और ही निकला। गांव की लडकी और नैनीताल के लड़के ने बाघ का निवाला बनने की मनगढ़ंत कहानी रच तो डाली लेकिन उनकी पोल जल्द ही खुल गई और पुलिस ने दोनों को नैनीताल के एक होटल से पकड़ लिया। मामले ने अब तूल पकड़ लिया है क्योंकि लड़का मुस्लिम धर्म का निकला।

दरअसल, बीते शुक्रवार को तल्ला बगड़ की रहने वाली एक लड़की शाम को अचानक गायब हो गई। उस वक्त उसके परिवार वाले पास ही किसी शादी में गए थे, जब वो घर लौटे तो उनकी लडकी गायब थी,और क्योंकि गांव में बाघ और तेंदुए की दहशत पहले ही फैली हुई थी तो उन्होंने अनुमान लगाया कि लड़की को बाघ उठा कर ले गया। अनुमान तब और ज्यादा सही लगने लगा जब जंगल में लडकी के कपड़े और मोबाइल का कवर मिला। इन दो दिनों में वन विभाग और पुलिस टीम पूरी तत्परता के साथ गांव वालो के साथ मिलकर लड़की की खोजबीन में जुट गई। लड़की के शव को ढूढने में सभी के पसीने छूट गए। सर्च अभियान में 100 से भी ज्यादा लोग शामिल थे। तेज बारिश में भी सर्च अभियान जारी रहा, लेकिन लड़की मिलती कैसे, वो तो नैनीताल में अपने प्रेमी के साथ एक होटल में थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सिविल पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए और पुलिस ने लड़की का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया, जिसके बाद लड़की की लोकेशन नैनीताल में मिली। छानबीन करने पर लड़की अपने प्रेमी के साथ एक होटल में पकड़ी गई। वही मामले में लड़की के परिजनों ने लड़की की किडनैपिंग का आरोप लगाया और कहा कि कोई दो लोग लड़की को जबरदस्ती उठा कर ले गए। मामले के खुलने के बाद मल्लीताल पुलिस थाने में तमाम हिंदू संगठन ,ग्रामीण जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगो की भीड़ लग गई और लड़के के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई। ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने इस मामले में कहा कि विशेष समुदाय के लड़के द्वारा लडकी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है। इसमें कई लोग शामिल हो सकते है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ये लोग धीरे धीरे घुसने लगे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का शांतिप्रिय माहौल खराब हो रहा है इसीलिए शासन को होम स्टे आदि योजनाओं में प्रथिमिकता केवल पहाड़ के लोगो को ही देनी चाहिए। उधर बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि इन्हे घर में पनाह देने का इनाम है। पहाड़ में इन्हे रोजगार दिया और ये हमारे ही घरों की बहु बेटियो पर बुरी नजर डालते है। पहाड़ में लव जिहाद के मामले सामने आना चिंताजनक है।

आपको बता दें कि जिस दिन लड़की प्रेमी के साथ भागकर होटल पहुंची थी उस दिन का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे साफ दिखाई दे रहा है, कि लड़की एक लड़के के साथ है और होटल को देख रहे है फिर दोनो होटल के अंदर जाते है। कुछ समय बाद लडकी मोबाइल में बात करती हुई दिखाई दे रही है। फ़िलहाल, पुलिस जाँच कर रही है कि आखिर सही वजह क्या थी। बहरहाल मामले ने नैनीताल ही नही बल्कि पूरे उत्तराखंड में सनसनी फैला दी है, कि किस तरह एक बाघ को बदनाम कर वन विभाग, पुलिस ग्रामीणों को परेशान करने वाले आखिर इतने शातिर कैसे हो सकते है।

error: Content is protected !!