कांग्रेस के चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार! कांग्रेस कैंडिडेट प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Spread the love

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड में हैं। कांग्रेस कैंडिडेट लगातार चुनाव प्रचार में जुटे है। आज कांग्रेस कैंडिडेट प्रकाश जोशी ने काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की।

काशीपुर में नैनीताल ऊधम सिंह नगर के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। प्रकाश जोशी ने कहा 19 अफ्रेल को होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सभी सीटों पर जीत हासिल करनी हैं। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी तैयारी अच्छी तरीके से करनी हैं। उन्होंने कहा भाजपा के नैनीताल लोकसभा सीट के संसद के 5 वर्ष की निष्फलता ही हमारा इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा अजय भट्ट सांसद रहते हुए 5 वर्षों में अपनी 40 फीसदी सांसद निधि भी नहीं खर्च कर पाए। उन्होंने कहा अजय भट्ट के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री पद पर रहते हुए आयी अग्निवीर योजना आयी, जिसने फौज में जाने का सपना देख रहे उत्तराखंड के युवाओं के सपने को चकनाचूर किया है। इस चुनाव में उत्तराखंड के युवा इसका जवाब देंगे।

 

error: Content is protected !!