देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आज दोपहर बाद टिहरी जिले के प्रताप नगर और भिलंगना ब्लाक क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं ऊपली रमोली क्षेत्र के ओनालगांव में ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि होने से सेब, नाशपाती, आडू, खुमानी और अन्य फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। ऊपली रमोली क्षेत्र के ओनालगांव में ओलावृष्टि हुई है। वहीं बागेश्वर में हिमालयी क्षेत्र से सटे फुर्किया, चिल्ठा, जांतोली की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात होने लगा। शाम करीब पांच बजे बाद कांडा तहसील मुख्यालय के साथ ही कई इलाकों में काफी देर तक ओलावृष्टि हुई औ खेत ओलों से पट गए।
सुनील बोरा
संपादक