हल्द्वानी। उपवा अध्यक्ष डाॅ. अलकनंदा अशोक के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट के निर्देशन में नोडल आधिकारी विभा दीक्षित द्वारा हल्द्वानी कोतवाली परिसर में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए हेल्थ शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. श्रद्धा सयाना द्वारा महिलाओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं फिट रहने हेतु जागरूक किया गया। चिकित्सक टीम द्वारा महिला सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया गया। डॉ. श्रद्धा ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि नौकरी पैशे या घरेलू महिलायें भी अपने शरीर एवं स्वास्थ्य के प्रति कार्य की अधिकता के कारण ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे भविष्य में गम्भीर बीमारियों का सामना करना पडता है। इस दौरान बीमारियों के लक्षण व इसके उपचार के बारे में जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य के प्रति सजग हेतु कहा गया एवम समय-समय पर आप अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहें जिससे किसी भी गम्भीर बिमारी को समय से रोका जा सके। महिलाओं द्वारा भी डॉक्टर को अपनी-अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं से अवगत कराया गया, सुझाव लिए गए साथ ही परीक्षण भी कराया गया। स्वास्थ्य टीम में डॉ. श्रृद्धा प्रधान सयाना, एमबीबीएस गायनोलोजिस्ट, छवि अग्रवाल, प्राची बिष्ट फार्मासिस्ट, दिक्षा बिष्ट स्टॉफ नर्स सहित पुलिस अधि./कर्म. उपस्थित रहे।
सुनील बोरा
संपादक