नैनीताल। राजधानी दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक महिला पर्यटक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार होजखास दिल्ली निवासी 57 वर्षीय शहनाज सफीक अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आई थी। यहां वह एक होटल में ठहरे हुए थे। होटल में महिला की अचानक तबियत बिगड़ गयी। आनन-फानन महिला के परिजन व होटल कर्मी उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक से मौत होना माना जा रहा है। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता नही चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।
सुनील बोरा
संपादक