ओखलकांडा के युवा कवि संजय को मिला हिंदी गौरव सम्मान

Spread the love

ओखलकांडा। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा राष्ट्रवाणी हिंदी में काव्य सृजन एवं हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में विशिष्ट योगदान के लिए ब्लॉक ओखलकांडा के ग्राम सुरंग निवासी युवा कवि संजय परगाँई को हिंदी गौरव सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा दिया गया। पिछले वर्ष बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार -प्रसार हेतु 207 घण्टे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था l इस वर्ष 21 अगस्त से 5 सितम्बर तक अनवरत 370 घण्टे का अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन करवाया है जिसमें दुनिया भर के 45 देशों के हिंदी कवियों ने सहभागिता की। जिसमें कवि संजय परगाँई ने भी अपनी कविता पेश की। संजय की इस उपलब्धि क्षेत्र पंचायत सदस्य रश्मि खनवाल, ग्राम प्रधान लीला देवी, सरपंच जया देवी, नरेश खनवाल, पंकज खनवाल, भरत खनवाल , अजय गोस्वामी, गणेश बोरा, गंगा सिंह बोहरा आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

…………

error: Content is protected !!