नैनीताल। नैनी झील में सुबह सवेरे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अज्ञात महिला के शव की तफ्तीश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह ठंडी सड़क से मॉर्निंग वॉक पर जा रहें लोगों ने नयना देवी मंदिर के समीप नैनी झील में एक शव देखा। जिसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को झील से बाहर निकाला तो शव अज्ञात महिला का था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख दिया दिया।
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि झील में अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।