नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल बाजार में व्यापारियों की ओर से दिन में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब बाजार में सुबह दस से शाम सात बजे तक दो पहिया और चार पहिया वाहन नहीं चल सकेंगे। लोगों को पैदल ही बाजार में घूमना होगा।
तल्लीताल बाजार में वाहन प्रतिबंध न होने से कई बार दोपहिया वाहन दौड़ाने, राहगीरों के चोटिल होने और दुकान के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बृहस्पतिवार से तल्लीताल व्यापार मंडल ने डांठ के पास प्रवेशस्थल को वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने बृहस्पतिवार से सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने की पुष्टि की है।