नैनीताल। नगर में हो रहें अवैध निर्माण के खिलाफ अब प्राधिकरण सख्त रवैया अपना रहा है। जिसके चलते प्राधिकरण की टीम ने मल्लीताल क्षेत्र में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
गुरुवार को सहायक अभियंता सतीश चौहान के नेतृत्व में डीडीए की टीम द्वारा मल्लीताल में अवैध तरीके से किए जा रहे निर्माण कार्य को अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। अवर अभियंता कमल जोशी ने बताया कि नगर में लगातार अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते उन्होंने मल्लीताल के परदाधारा क्षेत्र में दिनेश कटियार द्वारा अवैध तरीके से टिनसेट के अंदर हो रहे पक्के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। बताया कि पूर्व में भवन स्वामी को नोटिस भी जारी किया गया था। जिसके बाद भी व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य नहीं रोका गया। जिसके चलते डीडीए की टीम ने पुलिस बल की सहायता से दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। जोशी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण करने वालों पर नजर रखी जा रही है। बताया आगे भी इसी तरीके से अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान सहायक अभियंता सीएम शाह, ईशान हुसैन,खुशाल सिंह, पूरन तिवारी मौजूद रहे।