नैनीताल: व्यापारियों ने नगरपालिका द्वारा नए कर वसूलने की तैयारियों का किया विरोध

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल नगरपालिका द्वारा व्यपारियों से नए कर वसूलने की तैयारी की जा रही हैं। जिसके विरोध में व्यपार मण्डल के अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में व्यपारियों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।

गुरुवार को व्यापार मण्डल के अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में व्यपारियो ने नगरपालिका द्वारा नए कर वसूलने की तैयारी के विरोध में नगर के मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा प्रांगण में एक बैठक का आयोजन कर नगर पालिका के खिलाफ धरना दिया और व्यपारियो ने एकमत होकर पालिका के इस निर्णय का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान व्यपारियो ने कहा कि व्यापारी पहले से ही करो के बोझ तले दबे हुए है और अब नगरपालिका द्वारा व्यपारियो पर नया कर लगाने की तैयारी की जा रहीं है। जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी ने कहा कि नगरपालिका द्वारा जो व्यापारियों पर नया कर लगाने की तैयारी की जा रही है यदि उसको पालिका ने वापस नहीं लिया तो व्यापार मंडल के समस्त व्यापारी एकजुट होकर सड़को पर उतरकर नगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रसाशन की होगी।

इस दौरान उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, महिला उपाध्यक्ष भारती कैड़ा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान, संयुक्त सचिव परीक्षित साह, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षेत्री, सुधर वर्मा, विजय देवल, वैभव साह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!