नैनीताल: सैकड़ो लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Spread the love

नैनीताल। 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है तो वहीं पार्टियों में लोगों का आना जाना लगातार बना हुआ है।
वहीं नैनीताल में पालिका अध्यक्ष व कांग्रेसी कार्यकर्ता सचिन नेगी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस की नीतियों पर आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। जिसमें 130 से अधिक महिलाएं व युवाओं ने हाथ को थामा। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने वर्तमान में काबिज युवा विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया और सरकार को 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। 
इस दौरान परवेज आलम, नितिन जाटव, पवन जाटव, शोभा, कंचन, पूजा आदि लोग मौजूद रहें।

error: Content is protected !!