Friday, June 2, 2023
  • Login
Nainital Today
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital Today
No Result
View All Result
Home नैनीताल

नैनीताल : राज्यपाल एवं कुलाधिपति जनरल गुरमीत सिंह करेंगे आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

News Desk by News Desk
in नैनीताल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कुविवि के जियोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है “जियोहज़ार्ड रिस्क असेसमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑफ़ उत्तराखंड हिमालय” विषय पर संगोष्ठी

भारत द्वारा जी-20 देशों की अध्यक्षता के ऐतिहासिक अवसर पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 29 मार्च 2023 को “जियोहज़ार्ड रिस्क असेसमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑफ़ उत्तराखंड हिमालय” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा किया जायेगा। संगोष्ठी की अध्यक्षता कुलपति प्रो० एन०के० जोशी द्वारा की जायेगी। इसमें प्राध्यापकों, विद्यार्थियों के साथ-साथ देश के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक, मूर्धन्य शिक्षाविद एवं शोधार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा रिवर्स पलायन,आपदा प्रबंधन, पर्यटन, जैविक कृषि और बागवानी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है। राज्यपाल द्वारा चमोली जनपद के जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या के समाधान हेतु उठाए गए तात्कालिक एवं दीर्घकालिक कदमों की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों, प्रभावितों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु दिशानिर्देश प्रदान किये गए थे। उनके द्वारा चार धाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में भी शासन के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक कर यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन की मशीनरी को तैयार रखने के निर्देश दिए गए थे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर चुनौतियों को लेकर एवं आपदा प्रबंधन के नए वैज्ञानिक तरीकों पर कार्य करने हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय को निर्देशित किया गया है। उनका मानना है कि उत्तराखंड के दुर्गम पर्वतीय भाग प्राकृतिक आपदा से भी प्रभावित रहते हैं। इसके लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को भी आपदा प्रबंधन तंत्र के मजबूत एवं प्रभावी तरीकों पर कार्य करना चाहिए। राज्यपाल के दिशानिर्देशों के क्रम में कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा “जियोहज़ार्ड रिस्क असेसमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑफ़ उत्तराखंड हिमालय” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

संगोष्ठी के अध्यक्ष प्रो० एन०के० जोशी ने बताया कि संगोष्ठी में सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्कार एवं राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक सम्मान से सम्मानित डॉ० पीयूष रौतेला के साथ ही देश के वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ० अशोक सिंह, प्रो० सी०सी० पंत, डॉ० बी०एस० कोटलिया, डॉ० आनंद शर्मा, डॉ० ए०के० पांडेय, डॉ० टी०आर० मरथा, प्रो० एस०एन० ळाभ आदि प्रतिभाग कर रहे हैं।

संगोष्ठी का आयोजन कुविवि के जियोलॉजी विभाग द्वारा किया जा रहा है एवम इसके संयोजक जियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० प्रदीप गोस्वामी है।

यह भी पढ़ें 👉

हल्द्वानी में स्कूटी के ऊपर गिरा पेड़

घर से 300 मीटर दूर जंगल में मिला पीडब्लूडी सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव, परिजनों में मातम

नौकुचियाताल में बाघ की दहशत, ग्रामीणों ने की ये मांग

ShareSendTweet
Previous Post

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविरों व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

Next Post

नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय निदेशक शोध प्रो.ललित तिवारी ने मानव संसाधन केंद्र द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में औषधीय पौधों की खेती व उपयोगिता पर दिया व्याख्यान

Next Post

नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय निदेशक शोध प्रो.ललित तिवारी ने मानव संसाधन केंद्र द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में औषधीय पौधों की खेती व उपयोगिता पर दिया व्याख्यान

ताजा खबरें

जम्मू कश्मीर के बारामूला में गोला-बारूद के साथ आतंकवादी संगठन के दो सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के बारामूला में गोला-बारूद के साथ आतंकवादी संगठन के दो सहयोगी गिरफ्तार

June 1, 2023
हल्द्वानी में स्कूटी के ऊपर गिरा पेड़

हल्द्वानी में स्कूटी के ऊपर गिरा पेड़

June 1, 2023
घर से 300 मीटर दूर जंगल में मिला पीडब्लूडी सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव, परिजनों में मातम

घर से 300 मीटर दूर जंगल में मिला पीडब्लूडी सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव, परिजनों में मातम

June 1, 2023
नौकुचियाताल में बाघ की दहशत, ग्रामीणों ने की ये मांग

नौकुचियाताल में बाघ की दहशत, ग्रामीणों ने की ये मांग

June 1, 2023

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • water tankers could not reach the people
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • प्रदर्शन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • समस्या
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Bora

सुनील बोरा
संपादक

पता : बरमबिला कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल - 263001
दूरभाष : +91-9456171118
ई मेल : editornainitaltoday@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitaltoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitaltoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitaltoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In