Friday, September 22, 2023
  • Login
Nainital Today
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital Today
No Result
View All Result
Home नैनीताल

नैनीताल : गंगा दशहरा ! गंगा दशहरा प्रकृति के प्रति मानवीय प्रेम व उसके संरक्षण के प्रति उसका समर्पण है :- प्रो. ललित तिवारी जानिए गंगा दशहरे का विशेष महत्व खबर के लिंक पर

admin by admin
in नैनीताल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल। भारतीय संस्कृति का निर्माण करने वाली गंगा नदी का अवतरण दिवस ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भागीरथ की तपस्या सफल हुई और मां गंगा शिव की जटाओं में से होकर जमीन पर उतरी तो यह दिवस गंगा दशहरा कहलाया । गंगा दशहरा प्रकृति के प्रति मानवीय प्रेम तथा उसके संरक्षण के प्रति उसका समर्पण है। गंगा जल मानव के पापों को नष्ट करता है।

इस दिवस को संवत्सर का मुख कहा गया है। इसलिए इस दिन दान और स्नान का अत्यधिक महत्व है। वराह पुराण के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, हस्त नक्षत्र में गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थी। 2022 में 12 जून को गंगा दशहरा निर्धारित है।

गंगा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के लिए देवलोक का अमृत हैं। मां गंगा हम भारतीयों को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में पिरोती हैं। इसके जल में स्नान पवित्र माना गया है।

इस पवित्र नदी को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सब की भी है। किसी भी प्रकार से इसे दूषित न करने का संकल्प लेना होगा ताकि नदी की स्वच्छ बनी रहे।

गंगा दशहरा तन के साथ-साथ मन की शुद्धि का पर्व भी है। इसमें स्नान, दान, व्रत तथा पूजन होता है। स्कंद पुराण में लिखा हुआ है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी संवत्सरमुखी है। इसमें किसी भी नदी पर जाकर अर्घ्य (पूजादिक) एवं तिलोदक (तीर्थ प्राप्ति निमित्तक तर्पण) अवश्य करे।

भविष्य पुराण में लिखा हुआ है कि जो मनुष्य गंगा दशहरा के दिन गंगा के पानी में खड़ा होकर दस बार स्त्रोत्र पाठ समृद्धि देता है गंगा भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है । यह भारत और बांग्लादेश में कुल मिलाकर 2525 किलोमीटर की दूरी तय करती हुई उत्तराखंड में हिमालय गंगोत्री से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू-भाग को सींचती है।प्राकृतिक सम्पदा ही नहीं, जन-जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है। गंगा सहायक नदियों के साथ दस लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है। सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण गंगा का यह मैदान करोड़ों लोगो को भोजन एवं ऊर्जा देने का काम करती है । 100 फीट (31 मी॰) की अधिकतम गहराई वाली यह नदी भारतीय पुराण और साहित्य में अपने सौंदर्य और महत्त्व के कारण बार-बार पूजी जाती है गंगा अपनी उपत्यकाओं (घाटियों) में भारत और बांग्लादेश के कृषि क्षेत्र में भारी सहयोग तो करती ही है, बल्कि बहुत बड़े क्षेत्र के लिए सिंचाई का स्रोत भी हैं। इन क्षेत्रों में उगायी जाने वाली मुख्य उपज में धान, गन्ना, दाल, तिलहन, आलू एवम् गेहूँ हैं। गंगा के तटीय क्षेत्रों में दलदल तथा झीलों के कारण यहाँ लेग्यूम, मिर्च, सरसो, तिल, गन्ना और जूट की बहुतायत फसल होती है। नदी में मत्स्य उद्योग भी बहुत जोरों पर चलता है। गंगा नदी प्रणाली भारत की सबसे बड़ी नदी प्रणाली है; इसमें लगभग ३७५ मत्स्य प्रजातियाँ उपलब्ध हैं। फरक्का बांध सहित पर्यटन पर आधारित आय भी इससे मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉

ट्रेन की टक्कर से एक और हाथी की मौत! वन कर्मियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

पॉक्सो में एक अभियुक्त को तीन साल की सजा

नैनीताल : जैव प्रौद्योगिकी परिषद पटवाडांगर में बायोटेक्नोलॉजी स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन

ShareSendTweet
Previous Post

नैनीताल : इग्नू ने जुलाई 2022 सत्र के लिए 4 नए एमबीए प्रोग्राम किए लॉन्च , देखिए लिंक पर

Next Post

नैनीताल : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पत्रकारो से की मुलाकात, बोले – समाज को नई दिशा दिखाने में मीडिया की अहम भूमिका

Next Post

नैनीताल : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पत्रकारो से की मुलाकात, बोले - समाज को नई दिशा दिखाने में मीडिया की अहम भूमिका

ताजा खबरें

ट्रेन की टक्कर से एक और हाथी की मौत! वन कर्मियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

ट्रेन की टक्कर से एक और हाथी की मौत! वन कर्मियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

September 21, 2023
उत्तराखंड: 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले

उत्तराखंड: 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी में सबसे ज्यादा मामले

September 21, 2023
गुलदार की धमक से खौफजदा लोग! वन विभाग से की निजात दिलाने की मांग

गुलदार की धमक से खौफजदा लोग! वन विभाग से की निजात दिलाने की मांग

September 20, 2023
हादसे का शिकार हुई स्कूल बस! बच्चों को आई मामूली चोटें, नशे में था चालक

हादसे का शिकार हुई स्कूल बस! बच्चों को आई मामूली चोटें, नशे में था चालक

September 20, 2023

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • water tankers could not reach the people
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पर्यावरण
  • पुलिस
  • प्रदर्शन
  • प्रशासन
  • भीमताल
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • समस्या
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

Sunil Bora

सुनील बोरा
संपादक

पता : बरमबिला कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल - 263001
दूरभाष : +91-9456171118
ई मेल : editornainitaltoday@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitaltoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitaltoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitaltoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In